अंबेडकर नगर, जून 22 -- सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार गुप्त ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव अधिकांश मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। तनाव के कारण एंजायटी, डिप्रेशन, डिसोसिएटिव डिसऑर्डर, फोबिया, पैनिक अटैक एवं तनाव संबंधी विकार तथा अन्य मानसिक रोग उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आत्महत्या के जोखिम कारकों, चेतावनी संकेतों एवं उससे बचाव के प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति की मानसिक स्थिति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए तथा उसकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समय पर उचित सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ द...