आरा, फरवरी 7 -- -मानसिक स्वास्थ्य : जागरूकता से व्यवहार तक पर संगोष्ठी सह भाषण प्रतियोगिता आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में शनिवार को संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य : जागरूकता से व्यवहार तक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लायंस क्लब आरा एवं स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब के अध्यक्ष मुकुल कुमार श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा, डॉ मधुकर प्रकाश, प्रोफेसर यशवंत कुमार, डॉ वाचस्पति दुबे, डॉ. प्रीतिका कुमारी, उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ.पूनम, श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, रश्मि गुप्ता और प्रांजल शर्मा ने किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो लतिका वर्मा ने कहा कि मेंटल हेल्थ से संबंध...