लखीसराय, अप्रैल 23 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बीएनएम कॉलेज बड़हिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शारीरिक बीमारियों में जहां समाज साथ खड़ा होता है, वहीं मानसिक समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिससे युवा निराशा और उदासीनता का शिकार हो जाते हैं। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. आशुतोष कुमार, पूर्व प्राचार्य, ने एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक हैं। यह भी पढ़ें- समस्याओं को समझकर उनके समाधान का करें प्रयास : कौशिक नवागत प्राचार्य प्रो. डॉ. पूनम कुमारी ने कहा कि मानस...