रिषिकेष, मई 22 -- हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने ट्रेन्ड नर्सेस एसोसिएशन उत्तराखंड शाखा के संयुक्त तत्वावधान में क्रिएटिंग कल्चर ऑफ मेंटल वेलनेस विषय पर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की। जिसमें देशभर से नर्सिंग फैकल्टी, स्टाफ नर्स, विद्यार्थी एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशेषज्ञ ले. कर्नल इंदिरा ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्यकर्मियों के मानसिक कल्याण के लिए भावनात्मक मजबूती, आत्मविश्वास और सहयोगात्मक वातावरण अत्यंत आवश्यक है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। चिकित्सक डॉ. संचिता पुगाजंडी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को ...