रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जब वह पहली बार सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (सीआईपी) और रिनपास आए थे, तब यहां की स्थिति देखकर उन्हें काफी चिंता हुई थी। लेकिन आज इन संस्थानों में हुए सकारात्मक बदलाव देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार इसे देश के सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- रिनपास में पूर्वी भारत के पहले अत्याधुनिक डीटीएमएस सेंटर का उद्घाटनडीटीएमएस सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कांके विधायक सुरेश बैठा के साथ रांची स्थित रिनपास, कांके में अत्याधुनिक डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (टीटीएमएस) सेंटर का उद्घाटन किया। मंत्...