मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू का पीजी मनोविज्ञान विभाग शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन करेगा। इसका विषय मानसिक स्वास्थ्य और मन की शुद्धि : आवश्यक उपाय है। कार्यशाला विवि के सीनेट हॉल में होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय, मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. पीयूष रंजन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संजय कुमार मानसिक स्वास्थ्य और मन की शुद्धि पर विचार रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...