अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- सद्दरपुर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में मानसिक रोग विभाग की ओर से अवसाद एवं चिंता विकार पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक आचार्य डॉ. पारूल यादव ने कहा कि बढ़ती मानसिक बीमारियां भी ब्लड प्रेशर, मधुमेह, त्वचा रोग या मिर्गी की तरह वास्तविक चिकित्सकीय स्थितियां हैं। इनका संबंध कमजोरी, इच्छा शक्ति की कमी या चरित्र दोष से नहीं होता। डॉ सुधांशु चंदेल ने सलाह दिया कि मानसिक रोगों की दवाओं को कभी भी अचानक बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे रोग पुन: बढ़ सकता है। लोगों से अपील की गई कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को छुपाने या शर्म का विषय न समझे। समय पर पहचान, नियमित उपचार और सकारात्मक सहयोग से अधिकांश मरीज पूर्णत: सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस दौरान डॉ पृथ्वी पाल सिंह व डॉ प...