गया, फरवरी 25 -- गया इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सत्र के दौरान वक्ताओं ने तनाव प्रबंधन, आत्म-संतुलन, सकारात्मक चिंतन तथा ध्यान (मेडिटेशन) की महत्ता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में मानसिक संतुलन बनाए रखना सफलता की कुंजी है। कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के समग्र विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. आलोक मिश्रा, प्...