लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर नैतिक मूल्य व मानसिक स्वास्थ्य विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रख्यात क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रो. कृष्ण दत्त ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कार्यक्षमता एवं व्यक्तिगत संतुष्टि दोनों में वृद्धि होती है। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने की। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. जागृति शुक्ला, डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव व सक्षम शुक्ला समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...