गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हिंडन बैराज से नदी में कूदने वाली युवती के मानसिक तौर पर बीमार होने की बात सामने आई है। युवती का कानपुर से इलाज भी चल रहा है। युवती का परिवार गाजियाबाद में ही सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहता है। नदी से निकालने के बाद युवती को परिवार के साथ घर भेज दिया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 26 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे एक युवती ने हिंडन बैराज से नदी में छलांग लगा दी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकलवाया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की। इस दौरान सिहानी गेट थाने से युवती के लापता होने की सूचना मिली। पहचान होने के बाद परिजनों को युवती के पास ...