बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता गॉल ब्लैडर, किडनी, पेशाब की थैली में पथरी आम बात हो गई है। अब यह रोग छोटे छोटे बच्चों में भी देखने को मिल रहा हैं। इस बार यह रोग एक मासूम बच्ची में देखने को मिला है जो दिव्यांग होने के साथ साथ मानसिक विक्षिप्त भी है। चिकित्सक ने आपरेशन कर बच्ची की थैली से 40 एमएम की पथरी निकाली है। जनपद के बबेरू क्षेत्र की रहने वाली दस वर्षीय शिवानी पुत्री जयप्रकाश इस बीमारी की चपेट में आ गई। शिवानी के बाबा अर्जुन ने बताया कि उनकी नातिन मानसिक विक्षिप्त होने के साथ-साथ दिव्यांग भी है। काफी दिनों से तकलीफ थी। इसकी वजह से वह रोती रहती थी। कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। तब रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में डाक्टर अनूप कुमार सिंह को दिखाया। डाक्टर अनूप ने भर्ती करके जांच कराई। आपरेशन कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.