रायबरेली, जून 30 -- रायबरेली संवाददाता। जिला अस्पताल के वार्ड में तैनात महिला सफाई कर्मचारी के द्वारा मानसिक विक्षिप्त युवक को लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। महिला सफाई कर्मी के द्वारा लगातार विक्षिप्त युवक को कई बार लात मारा गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमएस ने महिला सफाई कर्मी को सस्पेंड करते हुए पूरे मामले में जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित महिला कर्मचारी के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। जिला अस्पताल परिसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य महकमे की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में तैनात एक संविदा महिला सफाई कर्मी द्वारा एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बेरहमी से लातों से सरेआम भद्दी-भद्...