मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद मानसिक रोग से ग्रसित 70 कैदियों की काउंसिलिंग की जाएगी। कारा से पत्र आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया है। सदर अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम कारा जाएगी और कैदियों की काउंसिलिंग करेगी। केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जेल में मनोचिकित्सक और एक काउंसलर को प्रतिनियुक्त करने को कहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अधीक्षक को भी इस बारे में पत्र लिखा है। कारा अधीक्षक ने पत्र में लिखा है कि बीते दिनों हुई बैठक में कैदियों की आत्महत्या को रोकने के लिए जेल में मनोचिकित्सकों की टीम की प्रतिनियुक्ति कर उनकी काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...