मानसिक रोग प्रबंधन योग शिविर का शुभारंभ
शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य लाभ हेतु आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी, जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी एवं उपप्रधान जी.सी. मिश्रा ने महर्षि पतंजलि और संस्थान के संस्थापक ऋषिराम शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, बिपिन रस्तोगी, सरोज कश्यप, राजेश दीक्षित, सौरभ गोयल, तेजवीर गुप्ता, डॉ. सारिका अग्रवाल, संध्या गुप्ता, अनामिका अवस्थी, अर्चना दीक्षित, गीता पांडे और रचना चांदना सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- योग दिवस को लेकर आयुर्वेद विभाग की तैयारी शुरू यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.