मेरठ, दिसम्बर 21 -- मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान कार्यक्रम हुआ जिसमें जिला अस्पताल से डॉ. विभा नागर व डॉ. विनिता शर्मा (साइक्लॉजिस्ट) मौजूद रही। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन नोडल अधिकारी डॉ*. केशव कुमार ने किया। प्रश्नोत्तरी में विजेताओं को प्रमाणपत्र व स्कूल बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में मुख्यत: आर्यन, जैनब, खुशी, रितिका, दानिश, पार्थ, अविका, साफिया आदि रहे। डॉ. विभा ने बताया कि आज मानसिक रोग बहुत मात्रा में लोगों में पनप रहा है। शुरू में हम पहचान नहीं पाते, बाद में वह इतना विकराल हो जाता है संभाले में नहीं आता क्योंकि इसकी पकड़ मजबूत हो जाती है। शुरू से विकृतियों को पहचानकर अवसाद से बचा जा सकता है। डॉ. विनिता ने बताया अधिक शरारती बच्चा भी मानसि...