अंबेडकर नगर, अप्रैल 10 -- सद्दरपुर, संवाददाता। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को बढ़ते मानसिक रोगों से सचेत किया गया। इससे बचने के लिए स्वस्थ्य दिनचर्या अपनाने की अपील की गई। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि समय रहते मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। मोबाइल का यूज तभी करना चाहिए, जब उसका कार्य हो। देर रात तक मोबाइल चलाना मानसिक रोगों का प्रबल कारण बनता है। कार्यक्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सीबी सिंह लॉ कॉलेज, कॉलेज आफ नर्सिंग तथा महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही छात्र छात्राओं ने मानसिक रोगों से जुड़े कई सवाल किए। जिनका उत्तर मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञों ने आत्मह...