रामपुर, जनवरी 31 -- जगेसर गांव में गुटखे के लिए पैसे न देने पर मानसिक रोगी ने मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। बीच-बचाव के लिए पहुंचे लोगों पर भी वह हमलावर हो गया। किसी तरह महिला को उससे बचाया गया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रामपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी राजू मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी भी है। शुक्रवार को उसने अचानक अपनी मां मायादेवी पर हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हाथ में फ्रैक्चर की आशंका में रामपुर रेफर कर दिया गया। हलका दारोगा दिलीप सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और नशा भी करता है। उसने हमला क्यों किया, इस बारे में स्पष्ट रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.