रांची, अगस्त 26 -- रांची। कांके डैम साइड की युवती की मौत पर गोंदा थाना में हत्या का केस दर्ज हुआ है। मिसिरगोंदा निवासी किशोरी नायक की ओर से आरोप लगाया गया है कि अज्ञात अपराधियों ने उनकी भतीजी की 24 अगस्त को धारधार चीज के मारकर उसकी हत्या की है। नायक ने बताया कि उनकी भतीजी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। 18 साल से घर से बाहर रहती थी। कचड़ा चूनकर अपना गुजर बसर किया करती थी। साथ ही अत्याधिक शराब का भी सेवन किया करती थी। 24 अगस्त की रात हथियागोंदा में शराब का सेवन की थी। अर्बन हाट में ही रह रही थी। इसी क्रम में उनकी हत्या की गई है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...