घाटशिला, फरवरी 18 -- पोटका संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड के पुराने सभागार में मानसिक व मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार गिरी,साइकैट्रिस्ट डॉ. स्मिता हेंब्रम,मनोचिकित्सक परिचारिका ताजीन कुल्लू द्वारा सेवा प्रदान किया गया। इस अवसर पर 85 मरीजों का जांच कर दवा का वितरण भी किया गया। शिविर को सफल बनाने में पीएलवी चयन कुमार मंडल,डोबो चाकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,दुलाल चंद्र मंडल,सुमित कुमार गोप ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...