मानसिक रूप से TMC में नहीं; विधायकों के बाद ममता बनर्जी को झटका देने की तैयारी में सांसद
नई दिल्ली, जून 5 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बंगाल की सत्ता गंवाने वाली ममता का नियंत्रण अब अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ऊपर से भी खो रहा है। विधायक पहले ही अलग होकर ममता को मार्गदर्शक मंडल में भेजने की पटकथा लिख चुके हैं। अब खबर है कि पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी ममता बनर्जी और अभिषेक के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। इसका सबसे बड़ा संकेत टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने दिया। उन्होंने कहा कि विधायकों की तरह ही पार्टी के सांसद भी पार्टी से बगावत कर सकते हैं। स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने पार्टी के भविष्य में होने वाली बगावत के संकेत देते हुए बागी विधायकों को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी इतने कम समय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.