बांका, मई 31 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बगरा गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा खाने से मौत हो गई। मृत युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार बगरा गांव निवासी अरुण यादव के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव ने कथित तौर पर कीटनाशक दवा खा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सअनि रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर प...