लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र ने मानवता का परिचय देते हुए शुक्रवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार डीएम की नजर सुबह लगभग 7:30 बजे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी युवती पर पड़ी। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। स्थिति को गंभीर देखते हुए डीएम ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए युवती को अपनी सरकारी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने उसका इलाज किया। अस्पताल कर्मियों के अनुसार डीएम स्वयं युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज कराने का निर्देश दिया। डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि युवती का तत्काल का इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा र...