फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- दिल्ली में रहने वाली एक मानसिक रूप से कमजोर महिला से शिकोहाबाद में एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उनके साथ मारपीट, अभद्रता की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना कुरावली जिला मैनपुरी के रहने वाले युवक ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ विगत 17 वर्ष से दिल्ली में रह रहा है। पीड़ित की मां दिमागी रूप से काफी कमजोर होने के चलते किसी तरह से वह घर से 7 अप्रैल की दोपहर दिल्ली से निकल आई। पीड़ित ने अपनी मां को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी मां को 2 दिन से शिकोहाबाद में देखा है तो वह अपनी मां को खीजते हुए शिकोहाबाद आ गया। पीड़ित बेटे का आरोप है कि उसकी मां की मानसिक स्थित का फायदा उठाकर किसी युवक ने उनके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की है। उनके शरीर के कई...