कटिहार, मई 12 -- मनिहारी, निस कुमारीपुर पंचायत के रानीडीह आदिवासी टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल बुलाया । मृतका की पहचान विनोद उरांव की 45 वर्षीय पत्नी शीला उरांव के रूप में की गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में पंचायत के सरपंच अर्जुन मंडल ने बताया कि शीला उरांव मानसिक रूप से बीमार थी। देर रात घर के पिछवाड़े खजूर के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मंगलवार की सुबह परिजन शौच के लिए बाहर निकले तो महिला का शव पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति ने एसडीपीओ को बताया कि शीला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी...