रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रोबेशन होम का रविवार को औचक निरीक्षण किया गया। झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त रांची अनिल मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में 26 महिला व बच्चियों से बातचीत की गई। मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन भी थे। निरीक्षण में मिला कि 18 साल से ऊपर की 20 महिलाएं यहां रह रही हैं। इनमें से कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं। इनके इलाज को अस्पताल भेजने के लिए इनकी सूची डालसा सचिव ने मांगी। यह भी पता चला कि कुछ महिलाओं को उनके परिजन छोड़कर चले गए हैं। ऐसी महिलाओं की उनके घर के पूरे पते के साथ सूची मांगी गई है। वहीं, एक साल से पढ़ाई से वंचित बच्चियों की भी सूची तैयार करने को कहा गया। निरीक्षण मे...