हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। शहर क्षेत्र में समुदा गांव के पास मानसिक रूप से परेशान युवती की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कई वाहन उसके ऊपर से गुजरते चले गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मोहल्ला मुन्ने मिया चौराहा इदरीस गंज फैसल वाली गली निवासी इकबाल अली ने बताया कि उनकी 27 वर्षीय बेटी मीना प्रवीन मानसिक रूप से बीमार थी। 21 मार्च को ईद के दिन शाम करीब पांच बजे वह अचानक घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। 24 मार्च की रात करीब 11 बजे सदर चौकी इंचार्ज ने परिजनों को सूचना दी कि बावन रोड पर समुदा गांव के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला है। उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर मीना प्रवीन की पहचान की। परिजनों के अनुसार, शरीर के ऊपर से कई वाहन गुजर जाने के कारण च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.