मैनपुरी, मई 23 -- घिरोर, क्षेत्र के ग्राम कोसमा हिनूद में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे 36 वर्षीय रोशनलाल सक्सेना पुत्र रामलखन सक्सेना अपने घर के कमरे में पहुंचे। उस समय उनके बच्चे कमरे में सो रहे थे। उन्होंने बच्चों को जगाकर बाहर भेज दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने जब कुछ देर बाद दरवाजा खोला तो रोशनलाल को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- धनसोईं में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या ग्रामीणों की मदद से उन्हें फंदे से नीचे उतारकर सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना प...