सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की एक मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं गलत हरकत करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती की मां ने आरोप लगाया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि नौ मई को मनोज पांडेय, राजन पांडेय तथा नन्दलाल पांडेय युवती को बहला-फुसलाकर रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए समझौते का...