रांची, अप्रैल 4 -- नामकुम, संवाददाता। थानाक्षेत्र के लावाडिह नीचेकोचा के समीप शनिवार दोपहर एक युवक की कुंए में डूबने से मौत हो गयी। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजेन्द्र महतो ने बताया कि आनंद मानसिक रूप से कमजोर था, उसका इलाज चल रहा था। सुबह लगभग ग्यारह बजे उसे नहीं देखने पर उसकी खोज की गयी तो उसका पता नहीं चलने पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर कुंए के पास जाता दिखाई पड़ा, इसके बाद परिजनों ने कुंए में देखा तो उसका शव कुंए से मिला। घटना की जानकारी नामकुम पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची नामकुम पुलिस ने शव को जब्त पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...