धनबाद, मार्च 6 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चासनाला पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को होली के दौरान बच्चा चोर की अफवाह फैल गई। सूचना पाकर पाथरडीह पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि जहां सभी लोग होली खेल रहे थे। वहीं एक महिला द्वारा एक बच्चे से बात करने पर लोगों की भीड़ उसे बच्चा चोर समझ ली। पुलिस महिला को अपने साथ थाना ले गयी। पुलिस ने महिला के परिवार से फोन पर बात की। परिजनों ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिस कारण वह रांची से अपने घर बिहार की जगह धनबाद पहुंच गयी। महिला की पहचान शेखपुरा टोला खांडपर निवासी दयानंद गुप्ता की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुईं। पुलिस ने महिला को भोजन कराया एवं उसके बाद धनबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठाकर सुरक्षित घर के लिए रवाना कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.