गोड्डा, अप्रैल 12 -- गोड्डा संवाद सूत्र । पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की एक मानसिक रूप से कमजोर महिला की कीटनाशक सेवन करने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान नीलू मरांडी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को घटी, जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नीलू मरांडी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी। परिजनों के अनुसार उसने अज्ञात कारणों से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख परिवार के लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किय...