साहिबगंज, जनवरी 10 -- राजमहल,प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के जामनगर छक्कुटोला गांव से मानसिक रूप से अस्वस्थ एक विवाहिता के लापता होने का मामला को लेकर पीड़ित मां मनोका बेवा ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री रीना कुमारी (27) 7 जनवरी को दोपहर 3 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ अता पता नहीं मिला है। पीड़ित मां ने पुलिस से अपनी बेटी के बरामदगी को लेकर गुहार लगाया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.