मधुबनी, अप्रैल 19 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर।मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने के कारण एक 58 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। घटना मधेपुर थाने के बाथ गांव में रविवार सुबह घटित हुई बतायी गई है। मृत अधेड़ बाथ गांव का ही 58 वर्षीय शशिकांत ठाकुर बताया गया है। सूचना मिलते ही मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, एसआई कंचन कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में मृतक शशिकांत ठाकुर के पुत्र अमन ठाकुर के आवेदन पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- शहरी क्षेत्र में एक युवक ने लगाई फांसी यूडी केस के अनुसार, मृतक पिछले छह माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। दरभंगा के एक चिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था। आवेदन में कहा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.