गोरखपुर, जून 4 -- खोराबार, गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान युवती ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में था। इसी बीच भीड़ बढ़ने पर वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई।...