गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रों द्वारा मानसिक मरीज की पिटाई के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने जांच शुरू कर दी हैबुधवार को जांच कमेटी ने घटना में शामिल एमबीबीएस छात्र व छात्रा के साथ स्टाफ नर्स, वार्ड आया को तलब किया था। कमेटी की सुनवाई में घायल मानसिक मरीज भी पत्नी के साथ पहुंच गया। उसने पीटने वाले एमबीबीएस छात्र की पहचान की। कमेटी ने उसका बयान दर्ज करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है की घटना के दिन वीडियो बनाने वाली वार्ड आया भी कमेटी के सामने प्रत्यक्षदर्शी होने से मुकर गई। यह भी पढ़ें- पीजीआई की रेजिडेंट डॉक्टर दो महीने से न्याय के लिए दौड़ रही थी उसने कमेटी से कहा कि कोई भी वीडियो उसके द्वारा नहीं बनाया गया है। जांच कमेटी ने...