मानसिक मंदित युवक की पिटाई से नाराज लोगों ने जताया आक्रोश
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन कॉलोनी के गोवर्धन एन्क्लेव में मानसिक मंदित युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित मां और कॉलोनी के कई लोग शुक्रवार को पीजीआई थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गोवर्धन एन्क्लेव निवासी पीड़ित मां रेनू देवी ने बताया कि 18 मई की शाम कॉलोनी में उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे को विधायक नाम के युवक ने अपने करीबियों संग मिलकर काफी पीटा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इस मामले में 22 मई को पीजीआई थाने पर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन कोई ठोस कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर कॉलोनी के लोग उनके समर्थन में शुक्रवार को थाने पहुंचे और न्याय की मांग की। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की वीडियो फुटेज के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.