पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। पुरुषोत्तम मास में मंदिर श्री गोपीनाथ राधा रमण जी महाराज से मानसिक ब्रज कोस परिक्रमा का शुभारंभ किया गया, जो विभिन्न मार्गों से गुजरी। परिक्रमा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मानसिक व्रज कोस परिक्रमा में पुरुषहोतम मास के अंतिम दिनों में भक्तों और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। मानसिक ग्रज कोस परिक्रमा जिस किसी गली से भी गुजरती है। घरों से लोग हाथ जोडकर खड़े हो जाते हैं और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासदेवा गुनगुनाने लगते हैं। वैषणवाचार्य श्री गोपी जीवन गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को पुरुषोत्तम मास के साथ ही मानसिक ब्रज कोस परिक्रमा समापन हो जाएगा, जो भक्त और श्रद्धालु मानसिक व्रज को परिक्रमा में अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं। अंतिम दिन में जुड़कर पुण्य लाभ अर्जित करें और अपने जीवन को...