उन्नाव, फरवरी 27 -- परियर। मानसिक रुप से अस्वस्थ वृद्ध ने घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछा के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। परियर चौकी क्षेत्र के बीबीखेड़ा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय राम कुमार पुत्र मैकू का शव रामदास के बाग में आम के पेड़ से लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक राम कुमार की पत्नी रामकली अपने बहनोई के मौत की सूचना पर उसके घर गई थी। मृतक राम कुमार के बड़े बेटे ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को उन्हें दिखाने ले जाना था। सुबह घर पर न मिलने पर जब तलाश की गई तो वह पेड़ से लटकते मिले। चौकी प्रभारी परियर अनिल राजपूत ने बताया कि मृतक राम कुमार के बेटे से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राम कुमार के चार बेटे हैं। जिसमें उमाशंकर, विनोद, ...