देवरिया, मई 11 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी अंजनी देवी पत्नी नंदन कुमार ने पुलिस को तहरीर दिया कि आठ मई की दोपहर करीब दो बजे उनके पति घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान पड़ोसी उमेश पुत्र दशरथ प्रसाद, अमरेश पुत्र दशरथ प्रसाद, प्रमोद पुत्र उमेश तथा उनके रिश्तेदार सोनू पुत्र भीम प्रसाद निवासी कहांव थाना मईल ने उनके पति पर झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वह पति को बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज की। किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने चारों आरोपितों के विरूद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कि...