मानसिक बीमार बेटी को जंजीर से बांधकर पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव की एक महिला ने अपनी मानसिक रूप से बीमार बेटी को ससुराल में जंजीर और रस्सी से बांधकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पन्नोई गांव की गमला देवी के अनुसार उनकी 24 वर्षीय बेटी मोनिका करीब दस वर्ष पहले उचवा गुलामीपुर हर्रायपुर गांव निवासी महेंद्र के साथ प्रेम विवाह कर चली गई थी। दोनों के दो बेटे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद महेंद्र शराब पीकर मोनिका के साथ मारपीट करने लगा। उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं भी मारपीट में साथ देती थी। सिर में चोट लगने के बाद मोनिका की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद मोनिका को लोहे की मोटी जंजीर से बांधकर कई-कई दिन तक भूखा-प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.