रामपुर, मार्च 28 -- टांडा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी ने रोते हुए मां को इशारों से घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला ने शिकायत थाना पुलिस से की। कार्रवाई न करने पर एसपी से शिकायत की गई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायत पत्र दिया। जिसमें कहा कि उसकी 15 साल की बेटी मानसिक रूप से बीमार है। 19 मार्च को वह किसी काम से बाहर गई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पास में ही रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद घर पहुंची तो बेटी रोती मिली। किशोरी से रोने का कारण पूछा तो उसने इशारों में दुष्कर्म की घटना की कहानी बताई। बाद में महिला ने घर आने वाले व्यक्ति के बारे में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.