लातेहार, अप्रैल 9 -- गारू (लातेहार)। पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसाढ़ क्षेत्र में कार्यरत टेकर गार्ड लक्ष्मण नगेसिया की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मृतक की पत्नी बिनोदी देवी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर एक वन अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध तरीके से नौकरी से हटाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में बिनोदी देवी ने बताया कि उनके पति पिछले 14 वर्षों से टेकर गार्ड के रूप में कार्यरत थे, लेकिन अक्टूबर माह से उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई और परिवार को खाने-पीने की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित वन अधिकारी ने बिना किसी ठोस कारण और प्रक्रिया के उनके पति को नौकरी से हटा दिया। इसके बाद उन्हें लग...