मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी चौक पर बुधवार को एक मानसिक दिव्यांग ने जमकर उत्पात मचाया। उसने बेवजह दर्जनों लोगों की पिटाई कर दी। एक स्थानीय युवक को ईंट से मारकर जख्मी कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर से पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने उसे छोड़कर परिजनों के हवाले कर दिया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक बीमार नहीं है बल्कि हमेशा नशा करता है। उसने चौक पर उत्पात मचाते हुए दर्जनों महिला व पुरुषों की पिटाई कर दी। इस कारण उसे बांधा गया था। वहीं, बरियारपुर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बताया कि एक मानसिक दिव्यांग युवक को लोग पकड़ कर रखा था। उसे परिजनों के हवाले करा दिया गया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए ले जाने की बात कही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.