कानपुर, दिसम्बर 12 -- शिव कटरा में वैन चालक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दीदी के घर पर रहता था। मूलरूप से उन्नाव का बारा गांव निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार वैन चालक था। वह शिवकटरा में जीजा श्रीकांत और दीदी रीता के साथ बीते दो साल से रह रहा था। जीजा श्रीकांत उन्नाव स्थित एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि रवि कुछ समय पहले सेंट्रल स्टेशन के एक ठेकेदार की वैन चलाता था। ठेकेदार के ऊपर उसका काफी पैसा था, लेकिन ठेकेदार पैसे नहीं दे रहा था। पैसे नहीं मिलने से वह तनाव में था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर अकेले था। उसे कई बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं उठा। इसके बाद पड़ोसी को कॉल की। मौके पर जब पड़ोसियों ने जब घर में देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर ...