कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, संवाददाता। बिठूर स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के छात्र ने मानसिक तनाव के कारण फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। साथ ही हादसे की जानकारी छात्र के परिजन को दी। पुलिस के अनुसार चित्रकूट निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र गुप्ता रामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस फाइनल ईयर का छात्र था। वह करीब छह माह से कॉलेज के बाहर किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। तीन सब्जेक्ट में बैक लगने के कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। जिस कारण शनिवार को उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने छात्र का शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.