कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर, संवाददाता। किदवई नगर में मानसिक तनाव में चल रहे कार चालक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह सड़क हादसे के बाद पैर में चोट लगने से कार नहीं चला पा रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जूही सफेद कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार शर्मा कार चालक थे। परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटे संजय व किशन हैं। परिजन ने बताया कि दो बार हुए एक्सीडेंट में उनके पैर में चोट लगी थी। जिसकी वजह से उन्हें कार चलाने में समस्या होती थी। कमाई नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। बुधवार रात को उन्होंने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मानसिक तनाव के कारण कार चालक ने आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...