भागलपुर, मई 25 -- मानसिक तनाव और कर्ज से तंग महिला ने गंगा में लगाई छलांग  सुल्तानगंज, संवाददाता। सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर रविवार को एक दर्दनाक घटना टल गई। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला मानसिक तनाव और कर्ज के बोझ से परेशान होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर एसडीआरएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई की और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला ने बताया कि पति के इलाज में दो लाख रुपये से अधिक का लोन लिया था। कर्ज चुकाने का दबाव, घरेलू खर्च और पति के आरोप-प्रत्यारोप के कारण पिछले दो महीनों से घर में तनाव बना हुआ था। पति ट्रक चालक हैं और शक के चलते अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर समझौते का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...