मानसिक चिकित्सालय में बढ़ेगी ओपीडी, 10 नए डॉक्टरों की होगी तैनाती
बरेली, अगस्त 7 -- मानसिक रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मानसिक चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। शासन ने यहां 10 नए डॉक्टरों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 20 स्टाफ नर्सों की भी तैनाती होगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। वर्तमान में चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में ओपीडी में डॉक्टरों पर मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। नए डॉक्टरों की तैनाती होने से ओपीडी सेवाएं मजबूत होंगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। आईपीडी सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नए फैमिली वार्ड और डे-केयर वार्ड बनाए जाएंगे। इससे लंबे समय तक उपचार की जरूरत वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.