मेरठ, मार्च 30 -- रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महानगर में 'प्रमुख जन गोष्ठी' का आयोजन किया। इन गोष्ठियों में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, डॉ. हेडगेवार का जीवन दर्शन और भविष्य के 'पंच परिवर्तन' संकल्पों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हमें मानसिक गुलामी से बाहर निकलकर अपनी परंपराओं पर गर्व करना होगा। रविवार को संघ की ओर से आईआईएमटी माल रोड, शताब्दीनगर, बागपत रोड, पीएल शर्मा स्मारक समेत विभिन्न स्थानों पर 'प्रमुख जन गोष्ठी' का आयोजन किया। ​पीएल शर्मा स्मारक में प्रांत सह सद्भाव प्रमुख अरुण जिंदल ने हिंदू धर्म की विशेषताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें मानसिक गुलामी से बाहर निकलकर अपनी परंपराओं पर गर्व करना होगा। वहीं, माधव कुंज में मेरठ प्रांत के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने 'हिंदुत्व जी...