फतेहपुर, मई 4 -- हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के सिमरहटा में एक 95 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सिमरहटा निवासी कंधई पुत्र सुखदेव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने खुद ही अपने ऊपर आग लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर झुलसे वृद्ध को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण परिजन उन्हें अलीपुर स्थित एक दूसरे निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के समय उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गुरुनारायण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...